10
Question आपकी दृष्टि में भगत की कबीर पर अगाध श्रद्धा के क्या कारण रहे होंगे?
- मेरी दृष्टि में भगत की कबीर पर श्रद्धा के अनेक कारण रहे होंगे– कबीर भी घर-परिवार के साथ रहते हुए साधुओं जैसा जीवन बिताते थे। कबीर वायाडंबरों से दूर रहकर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाले थे। यह भगत को पसंद आया होगा। कबीरदास का ‘सादा जीवन उच्च विचार’ भगत को पसंद आया होगा। भगत को कबीर का खरा-खरा व्यवहार करना बहुत पसंद आया होगा।