CBSE Class 10 Hindi Question 4 of 9

Fasal — Question 4

Back to all questions
4
Question
कविता में विशेषण के प्रयोग से शब्दों के अर्थ में विशेष प्रभाव पड़ता है, जैसे कठिन यथार्थ।। कविता में आए ऐसे अन्य उदाहरण छाँटकर लिखिए और यह भी लिखिए कि इससे शब्दों के अर्थ में क्या विशिष्टता पैदा हुई?
Answer

- कविता में आए विशेषणयुक्त कुछ शब्द और अनेक अर्थ में विशिष्टता- सुरंग सुधियाँ सुहावनी – ‘सुधियाँ’ के लिए प्रयुक्त विशेषण-सुरंग, सुहावनी। इनके प्रयोग से यादें अधिक मनोहारिणी बन गई हैं। जीवित क्षण – क्षण के लिए प्रयुक्त विशेषण ‘जीवित’। इसके प्रयोग से बीते हुए पलों की यादें सजीव हो उठी हैं। दुविधा-हत साहस – ‘साहस’ के लिए दुविधा-हत विशेषण का प्रयोग। इसके प्रयोग से साहस के कुंठित होने का भाव प्रकट हुआ है। दुख दूना – ‘दुख’ के लिए दूना’ विशेषण का प्रयोग। दुख की मात्रा दो गुनी बताने का भाव। एक रात कृष्णा – ‘रात’ के लिए एक और ‘कृष्णा’ विशेषण का प्रयोग। ‘रात’ की ‘कालिमा की गहनता’ की अभिव्यक्ति प्रकट हो रही है।

Get the Bright Tutorials app Stuck on a question? Ask Bright Buddy — your AI tutor — for step-by-step help in the app.