CBSE Class 6 Hindi Question 2 of 4

Meri Maa — Question 2

Back to all questions
2
Question
बिस्मिल को साहसी बनाने में उनकी माता जी ने कैसे सहयोग दिया?
Answer

बिस्मिल को साहसी बनाने में उनकी माता जी ने हमेशा उन्हें सहयोग दिया। आरंभ में ही लखनऊ कांग्रेस में जाने के लिए बिस्मिल की दादी जी और पिता जी के विरोध करने के बाद भी उनकी माता जी ने उन्हें वहाँ भेजने के साथ उन्हें खर्च के लिए पैसे भी दिए। बिस्मिल की माता जी ने कभी भी उनका उत्साह भंग न होने दिया। इसके लिए कई बार उन्हें अपने पति से डाँट फटकार एवं दंड भी सहना पड़ा। अपनी माता जी के सद्व्यवहार और प्रोत्साहन ने ही उन्हें साहसी बनाया।

Get the Bright Tutorials app Stuck on a question? Ask Bright Buddy — your AI tutor — for step-by-step help in the app.