CBSE Class 6 Hindi Question 4 of 4

Meri Maa — Question 4

Back to all questions
4
Question
हम कैसे कह सकते हैं कि बिस्मिल की माँ स्वतंत्र और उदार विचारों वाली थीं?
Answer

बिस्मिल की माँ स्वतंत्र व उदार विचारों वाली महिला थीं। परिवार के मना करने के बावजूद उन्होंने बिस्मिल की इच्छा पूरी करने के लिए लखनऊ कांग्रेस में भेजा और खर्च के पैसे भी दिए। बिस्मिल के पिता जी और उनकी दादी जी उनका कम आयु में ही विवाह करना चाहते थे किंतु उनकी माँ ने कहा कि शिक्षा पूरी करने के पश्चात ही विवाह करना उचित होगा। साथ-साथ उन्होंने क्रांतिकारी पुत्र को शत्रु को मृत्युदंड देने के लिए मना किया। आत्मकथा की रचना यह पाठ रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ की आत्मकथा का एक अंश है। आत्मकथा यानी अपनी कथा | दुनिया में अनेक लोग अपनी आत्मकथा लिखते हैं; कभी अपने लिए, तो कभी दूसरों के पढ़ने के लिए। (क) इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और अपने-अपने समूह में मिलकर इस पाठ की ऐसी पंक्तियों की सूची बनाइए जिनसे पता लगे कि लेखक अपने बारे में कह रहा है। उत्तर : विद्यार्थी अपने समूह की सूची स्वयं साझा करें। (ख) अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए। उत्तर : समूह – सूची- 1. लखनऊ कांग्रेस में जाने के लिए मेरी बड़ी इच्छा थी। 2. मैं बड़े उत्साह के साथ सेवा समिति में सहयोग देता था। 3. माता जी के प्रोत्साहन और सद्व्यवहार ने मेरे जीवन में वह दृढ़ता उत्पन्न की कि किसी आपत्ति या संकट के आने पर भी मैंने अपने संकल्प को न त्यागा। 4. मैंने वकालतनामें पर अपने पिता जी के हस्ताक्षर करने के लिए मना कर दिया। 5. यदि मुझे ऐसी माता न मिलती तो मैं भी अति साधारण मनुष्यों की भाँति संसार-चक्र में फँसकर जीवन निर्वाह करता । 6. जन्मदात्री जननी! इस जीवन में तो मुझे तुम्हारा ऋण उतारने का अवसर न मिला। इस जन्म तो क्या यदि मैं अनेक जन्मों में भी सारे जीवन प्रयत्न करूँ तो भी तुमसे उऋण नहीं हो सकता। 7. तुमने जिस प्रकार देववाणी का उपदेश देकर मेरा सुधार किया है, तुम्हारी दया से ही मैं देश – सेवा में संलग्न हो सका । 8. धार्मिक जीवन में भी तुम्हारे ही प्रोत्साहन ने सहायता दी। 9. जन्म-जन्मांतर परमात्मा ऐसी ही माता दें। 10. तुम्हारी दया की छाया में मैंने अपने जीवन भर में कोई कष्ट अनुभव नहीं किया। 11. इस संसार में मेरी किसी भी भोग-विलास तथा ऐश्वर्य की इच्छा नहीं है। केवल एक इच्छा है, वह यह कि एक बार श्रद्धापूर्वक तुम्हारे चरणों की सेवा करके अपने जीवन को सफल बना लेता। किंतु यह इच्छा पूर्ण होती नहीं दिखाई देती और तुम्हें मेरी मृत्यु की दुखभरी खबर सुनाई जाएगी। 12. जन्मदात्री ! वर दो कि अंतिम समय भी मेरा हृदय किसी प्रकार विचलित न हो और तुम्हारे चरण-कमलों को प्रणाम कर मैं परमात्मा का स्मरण करता हुआ शरीर त्याग करूँ । शब्द प्रयोग तरह-तरह के (क) “ माता जी उनसे अक्षर-बोध करतीं ।” इस वाक्य में अक्षर- – बोध का अर्थ है- अक्षर का बोध या ज्ञान । एक अन्य वाक्य देखिए- “जो कुछ समय मिल जाता, उसमें पढ़ना लिखना करतीं ।” इस वाक्य में पढ़ना-लिखना अर्थात पढ़ना-लिखना । हम लेखन में शब्दों को मिलाकर छोटा बना लेते हैं, जिससे समय, स्याही, कागज़ आदि की बचत होती है। संक्षेपीकरण मानव का स्वभाव भी है। इस पाठ से ऐसे शब्द खोजकर सूची बनाइए । उत्तर : बचते-बचाते, सेवा समिति, काम-काज, पढ़ना-लिखना, देश – सेवा, भोग-विलास, धर्म-रक्षार्थ । पाठ से आगे आपकी बात (क) रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ के मित्रों के नाम खोजिए और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भागीदारी पर कक्षा में चर्चा कीजिए । उत्तर : पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म 11 जून, 1897 को शाहजहाँपुर में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की क्रांतिकारी धारा के एक प्रमुख सेनानी थे। उनका जन्म तोमर राजपूत परिवार में हुआ था। पंडित एक सम्मानजनक उपाधि थी जो उन्हें कई विषयों पर उनके विशेष ज्ञान के कारण प्रदान की गई। ‘बिस्मिल’ ने मातृवेदी (मातृभूमि की वेदी) नामक एक क्रांतिकारी संगठन बनाया और औरेया के एक स्कूल शिक्षक गेंदा लाल दीक्षित से संपर्क करके अन्य लोगों को इसमें शामिल किया। ‘बिस्मिल’ की तरह दीक्षित ने भी ‘शिवाजी समिति’ नामक युवाओं का सशस्त्र संगठन बनाया था। पार्टी के लिए धन जुटाने के लिए 1918 में तीन मौकों पर लूटपाट की गई। 1919 1920 में भूमिगत रहे। 1921 में उनके मित्रों में प्रेम कृष्ण खन्ना, अशफाक उल्ला खांन, मौलाना हसरत मोहानी आदि थे। बिस्मिल का मानना था कि अहिंसा के माध्यम से कभी स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो सकती। लाला हरदयाल, सचिंद्रनाथ सान्याल, जादूगोपाल मुखर्जी आदि उनके मित्र थे। 9 अगस्त 1925 को हुए काकोरी कांड में बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, रोशन सिंह और राजेंद्रनाथ लाहिड़ी को मौत की सजा सुनाई गई । ‘बिस्मिल’ को 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल, अशफाक उल्ला खान को फैजाबाद जेल और ठाकुर रोशन सिंह को नैनी इलाहाबाद जेल में फाँसी दी गई। लाहिड़ी को दो दिन पहले गौंडा जेल में फाँसी दी गई थी। (ख) नीचे लिखे बिंदुओं को आधार बनाते हुए अपनी माँ या अपने अभिभावक से बातचीत कीजिए और उनके बारे में गहराई से जानिए कि उनका प्रिय रंग, भोज्य पदार्थ, गीत, बचपन की यादें, प्रिय स्थान आदि कौन-कौन से थे? उदाहरण के लिए- 1. आपका जन्म कहाँ हुआ था ? 2. आपकी प्रिय पुस्तक का नाम क्या है? उत्तर : विद्यार्थी स्वयं करें। पुस्तकालय या इंटरनेट से आप पुस्तकालय से रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ की आत्मकक्षा खोजकर पढ़िए। देशभक्तों से संबंधित अन्य पुस्तकें, जैसे- उनके पत्र, आत्मकथा, जीवनी आदि पढ़िए और अपने मित्रों से साझा कीजिए । उत्तर : विद्यार्थी स्वयं करें। शब्दों की बात आप अपनी माँ को क्या कहकर संबोधित करते हैं? अन्य भाषाओं में माँ के लिए प्रयुक्त संबोधन और माँ के लिए शब्द ढूँढ़िए । क्या उनमें कुछ समानता दिखती है? हाँ, तो क्या ? उत्तर माँ के लिए अन्य भाषाओं में अलग-अलग नाम हैं: जैसे – संस्कृत में ‘मातृ’, फ्रासीसी में, मेरे या ‘मामन’, जर्मन में ‘मटर’ ग्रीक में ‘मामा’ इटालियन में ‘माद्रे’ आदि । हाँ, इनमें कुछ समानता दिखती है। सभी भाषा में माँ के लिए उपयोग किए जाने शब्दों में ‘म’ अक्षर आता है क्योंकि जब एक शिशु बोलने की कोशिश करता है तो मम्मा ही बोलता है। आज की पहेली यहाँ दी गई वर्ग पहेली में पाठ से बारह विशेषण दिए गए हैं। उन्हें छाँटकर पाठ में रेखांकित कीजिए । उत्तर : (1) धार्मिक (2) मंगलमयी (3) महान (4) प्रत्येक (5) स्वाधीन (6) साधारण (7) दुखभरी (8) ग्यारह (9) छोटी (10) मनोहर (11) खूब (12) कम झरोखे से ऐ मातृभूमि ! ऐ मातृभूमि ! तेरी जय हो, सदा विजय हो । प्रत्येक भक्त तेरा, सुख-शांति – कांतिमय हो । अज्ञान की निशा में, दुख से भरी दिशा में; संसार के हृदय में, तेरी प्रभा उदय हो। तेरा प्रकोप सारे जग का महाप्रलय हो । तेरी प्रसन्नता ही आनंद का विषय हो । वह भक्ति दे कि ‘बिस्मिल’ सुख में तुझे न भूले, वह शक्ति दे कि दुख में कायर न यह हृदय. हो । – रामप्रसाद ‘बिस्मिल’ उत्तर : विद्यार्थी स्वयं गायन करें। खोजबीन के लिए माँ से संबंधित पाँच रचनाएँ पुस्तकालय से खोजें और अपनी पत्रिका बनाएँ। उत्तर : माँ से संबंधित पाँच रचनाएँ प्यार में डूंबी माँ – पवन करण एक माँ की बेबसी – कुँवर नारायण माँ की आँखें – श्रीकांत वर्मा माँ की डिग्रियाँ – अशोक कुमार पांडेय उड़ गई माँ – विश्वनाथ प्रसाद तिवारी Malhar Class 6 Book Solutions Read More: मातृभूमि Class 6 Question Answer (कविता) गोल Class 6 Question Answer (संस्मरण) पहली बूँद Class 6 Question Answer (कविता) हार की जीत Class 6 Question Answer (कहानी) रहीम के दोहे Class 6 Question Answer (दोहे) मेरी माँ Class 6 Question Answer (आत्मकथा) जलाते चलो Class 6 Question Answer (कविता) सत्रिया और बिहू नृत्य Class 6 Question Answer (निबंध) मैया मैं नहिं माखन खायो Class 6 Question Answer (पद) परीक्षा Class 6 Question Answer (कविता) चेतक की वीरता Class 6 Question Answer (कविता) हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Class 6 Question Answer (यात्रा वृतांत) पेड़ की बात Class 6 Question Answer (निबंध)