1
Question अपने रसोईघर में जाएँ और देखें कि आपके माता-पिता ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों को किस प्रकार व्यवस्थित किया हुआ है। क्या आप छँटनी के लिए किसी बेहतर विधि का सुझाव दे सकते हैं? अपनी नोटबुक में लिखिए।
फल, सब्जियाँ, दूध, पनीर, दही आदि फ्रिज में। सभी मसाले के डिब्बे एक साथ एक अलमारी में। सभी तेल के कंटेनर लेबल के साथ एक अलमारी में। सभी खाने के बर्तन एक डिब्बे में। चाकू, चम्मच, काँटे और लाइटर आदि एक छोटे कंटेनर (डिब्बे) में। दालें और अनाज एक अलग बड़े डिब्बे में। बड़े बर्तन जैसे कि केतली, पॉट, पैन, परात, कढ़ाई एक बड़े डिब्बे में। हम टूटने वाली (काँच की ) वस्तुओं को अलग अलमारी में रख सकते हैं।