CBSE Class 6 Science Question 11 of 13

Mindful Eating A Path to a Healthy Body — Question 11

Back to all questions
11
Question
प्रयोगशाला में आयोडीन का प्रयोग करते समय आयोडीन की कुछ बूँदें मिष्टी के मोज़े पर तथा उसकी शिक्षिका की साड़ी पर गिरीं। साड़ी पर आयोडीन की बूँदें नीली – काली हो गईं जबकि मोज़े पर आयोडीन का रंग नहीं बदला। इसका संभावित कारण क्या हो सकता है?
Answer

साड़ी में स्टार्च होता है, जिसका प्रयोग संभवत: कपड़े की फिनिशिंग प्रक्रिया में किया जाता है। स्टार्च आयोडीन के साथ क्रिया करके नीला – काला रंग बनाता है। दूसरी ओर, मोज़ों (जुराबों) में स्टार्च नहीं होता।