CBSE Class 9 Hindi Question 11 of 20

Do Bailon Ki Katha — Question 11

Back to all questions
11
Question
हीरा और मोती ने शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाई लेकिन उसके लिए प्रताड़ना भी सही। हीरा-मोती की इस प्रतिक्रिया पर तर्क सहित अपने विचार प्रकट करें।
Answer

- हीरा और मोती शोषण के विरुद्ध हैं। वे हर शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाते रहे हैं। उन्होंने झूरी के साले गयी का विरोध किया तो सूखी रोटियाँ खाई तथा डंडे खाए। फिर कॉजीहौस में अन्याय का विरोध किया तो बंधन में पड़े। उन्हें भूखे रहना पड़ा। प्रतिक्रिया-मेरा विचार है कि हीरा और मोती का यह कदम बिल्कुल ठीक था। यदि वे कोई प्रतिक्रिया न करते तो उनका खूब शोषण होता। उन्हें गिड़गिड़ाकर, मन मारकर अपने मालिक की गुलामी करनी पड़ती। वे अपने दर्द को व्यक्त भी न कर पाते। परंतु अपना विद्रोह प्रकट करके उन्होंने मालिक को सावधान कर दिया कि उनका अधिक शोषण नहीं किया जा सकता। मार खाने के बदले उन्होंने मालिक के मन में भय तो उत्पन्न कर ही दिया।

दो बैलों की कथा — विस्तृत अध्ययन | Bright Tutorials
BRIGHT TUTORIALS
Bright Tutorials Logo
BRIGHT TUTORIALS
CBSE Class IX | Academic Year 2026-2027
9403781999
Excellence in Education
हिंदी | क्षितिज — दो बैलों की कथा (विस्तृत) विस्तृत अध्ययन सामग्री

दो बैलों की कथा — प्रेमचंद | विस्तृत अध्ययन सामग्री

लेखक परिचय — प्रेमचंद (1880-1936)

मूल नाम धनपत राय श्रीवास्तव। हिंदी और उर्दू के सर्वश्रेष्ठ कथाकार। "कथा सम्राट" की उपाधि। प्रमुख उपन्यास: गोदान, गबन, निर्मला, रंगभूमि, कर्मभूमि। प्रमुख कहानियाँ: पंच परमेश्वर, ईदगाह, नमक का दारोगा, पूस की रात। ग्रामीण जीवन, किसानों की पीड़ा, सामाजिक विषमता उनके प्रिय विषय।

विस्तृत कथा विश्लेषण

झूरी काछी के दो बैल हैं — हीरा और मोती। दोनों सगे भाइयों की तरह हैं। हीरा बुद्धिमान है, मोती बलवान। झूरी उन्हें प्रेम से रखता है। एक दिन झूरी की ससुराल से गया आता है और बैलों को ले जाता है।

गया के यहाँ बैलों को भूखा रखा जाता है, मारा-पीटा जाता है। बैल रात में रस्सी तोड़कर भागते हैं और झूरी के पास लौट आते हैं। लेकिन झूरी की पत्नी उन्हें वापस भेज देती है।

गया के यहाँ फिर दुर्व्यवहार। बैल फिर भागते हैं — इस बार रास्ता भूल जाते हैं। खेतों में फसल खाते पकड़े जाते हैं। काँजीहाउस में बंद किए जाते हैं। वहाँ अन्य पशु भी बंद हैं — भूखे, प्यासे।

मोती अपने बल से काँजीहाउस की दीवार तोड़ देता है। सभी पशु भाग निकलते हैं। हीरा-मोती भी भागते हैं और अंततः झूरी के पास पहुँचते हैं। झूरी उन्हें गले लगाता है।

प्रतीकात्मक विश्लेषण

प्रतीकअर्थ
हीरा-मोतीभारतीय जनता (बुद्धि + बल)
झूरीस्वतंत्र/अच्छा शासन
गयाअंग्रेज़ी/अत्याचारी शासन
काँजीहाउसजेल/गुलामी
दीवार तोड़नास्वतंत्रता संग्राम
वापस लौटनास्वतंत्रता प्राप्ति

आदर्श उत्तर — दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न: "दो बैलों की कथा" में प्रेमचंद ने स्वतंत्रता के महत्व को कैसे दर्शाया है?

उत्तर: प्रेमचंद ने "दो बैलों की कथा" में हीरा और मोती नामक दो बैलों के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व को बहुत प्रभावी ढंग से दर्शाया है। बैल अपने प्रिय मालिक झूरी से दूर गया के यहाँ भेजे जाते हैं जहाँ उनके साथ दुर्व्यवहार होता है। वे बार-बार भागकर स्वतंत्रता पाने का प्रयास करते हैं। काँजीहाउस में बंद होने पर भी वे हार नहीं मानते और दीवार तोड़कर न केवल स्वयं बल्कि अन्य पशुओं को भी मुक्त कराते हैं। यह कहानी वास्तव में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का रूपक है। हीरा (बुद्धि) और मोती (बल) मिलकर अत्याचारी शासन (गया) से मुक्ति पाते हैं। प्रेमचंद का संदेश है कि स्वतंत्रता प्रत्येक प्राणी का मूल अधिकार है और इसके लिए संघर्ष करना उचित है।