CBSE Class 9 Hindi Question 4 of 15

Kaidi Aur Kokila — Question 4

Back to all questions
4
Question
कविता के आधार पर पराधीन भारत की जेलों में दी जाने वाली यंत्रणाओं का वर्णन कीजिए।
Answer

- पराधीन भारत की जेलों में भारतीयों को पशुओं की भाँति-रखा जाता था। उन्हें ऐसी यातनाएँ दी जाती थीं कि सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इनमें से कुछ निम्नलिखित हैं- उन्हें ऊँची-ऊँची दीवार वाली जेलों में रखा जाता था। उन्हें दस फुट की छोटी-छोटी कोठरियों में रखा जाता था। उन्हें भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। उनके साथ पशुओं-सा व्यवहार किया जाता था। उन्हें बात-बात पर गालियाँ दी जाती थीं। उन्हें तड़प-तड़पकर मरने के लिए छोड़ दिया जाता था।