CBSE Class 6 Science
Question 1 of 10
Diversity in the Living World — Question 1
Back to all questions 1
Question आपने जिन पौधों का अवलोकन किया है उनमें क्या समानताएँ और क्या विभिन्नताएँ पाई ?
समानताएँ : सभी पौधों में जड़, तना, पत्ती और फूल होते हैं। विभिन्नताएँ : आकार : कुछ पौधे छोटे, कुछ मध्यम और कुछ बड़े या लंबे होते हैं। तने का रंग : कुछ पौधों के तने का रंग हरा और कुछ का भूरा होता है। तने का आकार: कुछ पौधों का तना मुलायम और कुछ का तना सख्त होता है। पत्तियों की व्यवस्था : अलग-अलग पौधों में तने या शाखाओं पर पत्तियों के आकार और उनकी व्यवस्था अलग-अलग होती है। पुष्प : अलग-अलग पौधों के फूल का रंग, आकार और खुशबू अलग-अलग होती है।