CBSE Class 6 Science Question 6 of 10

Diversity in the Living World — Question 6

Back to all questions
6
Question
जनसंख्या के बढ़ने और मनुष्यों द्वारा अधिक सुविधाजनक जीवन की चाह में विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वनों की कटाई की जा रही है। यह हमारे आस-पास के परिवेश को कैसे प्रभावित कर सकता है? आपके विचार से हम इस चुनौती का निदान कैसे कर सकते हैं?
Answer

जंगलों की कटाई से हमारे परिवेश पर निम्नलिखित प्रभाव होते हैं : (क) जलवायु परिवर्तन : पौधे हवा को ताजगी देते हैं। जंगलों की कटाई से ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि होगी । (ख) जैव विविधता जंगलों की कटाई से विभिन्न प्रजातियों के जानवरों, पक्षियों और पौधों का नुकसान होगा। (ग) वायु प्रदूषण : जंगलों की कटाई से हवा में प्रदूषण की वृद्धि होगी जो विभिन्न बीमारियों को जन्म देगी। (घ) जल चक्र जंगलों की कटाई से वर्षा के पैटर्न में परिवर्तन होगा जो कृषि उत्पादों को प्रभावित करेगा। जंगलों की कटाई, भोजन की कमी, भूमिगत जल स्तर में कमी और जल की कमी को जन्म देगी। वर्षा ऋतु में जहाँ भी स्थान मिले, पौधे लगाएँ । लकड़ी के उत्पादों का उपयोग करने से बचें। बहुमंजिला इमारतों का निर्माण करें। पवित्र उपवन बनाए जाने चाहिए। वनों की कटाई को रोकने के लिए कानूनों को कठोरता से लागू किया जाना चाहिए। लोगों को जंगलों के महत्व के बारे में शिक्षित करें।

Get the Bright Tutorials app Stuck on a question? Ask Bright Buddy — your AI tutor — for step-by-step help in the app.