CBSE Class 6 Science Question 4 of 10

Diversity in the Living World — Question 4

Back to all questions
4
Question
पाठ्यपुस्तक में दिए गए चित्रों में पर्वतीय बकरी और मैदानों में पाई जाने वाली बकरी को देखें। उनके बीच समानताएँ और अंतर बताएँ । साथ ही यह भी बताएँ कि इन अंतरों के क्या कारण हैं?
Answer

उनके बीच अंतर इस प्रकार हैं : आधार पर्वतीय बकरी मैदानों में पाई जाने वाली बकरी 1. कूबड़ इनमें कूबड़ होता है, जिसमें भोजन संग्रहित किया जाता है। इस भोजन का प्रयोग कड़ाके की ठंड में भोजन की कमी के दौरान किया जाता है। इनमें कोई कूबड़ नहीं है। इनको खाना संग्रह करने की आवश्यकता नहीं है। 2. बाल इनके पूरे शरीर पर लंबे बाल होते हैं, जो इन्हें कड़ाके की सर्दी में जीवित रहने में सहायता करते हैं। इनके बाल छोटे होते हैं। मैदानी इलाकों में सर्दी बहुत कम होती है। 3. पैर इनके पैर छोटे होते हैं, जो इन्हें पर्वतीय क्षेत्र में आसानी से चलने में सहायता करते हैं। इनके पैर लंबे होते हैं, जो इन्हें मैदानी इलाकों में आसानी से चलने में सहायता करते हैं। 4. खुर इनके खुर बीच में से कटे हुए होते हैं जो इन्हें पैड की तरह चट्टानी सतह को पकड़ने में सहायता करते हैं। इनके खुर समतल जमीन पर चलने के लिए पूरी तरह उपयुक्त होते हैं। 5. सींग इनके सींग घुमावदार होते हैं इनके सींग सीधे होते हैं। • समानता यह है कि दोनों (पर्वतीय और मैदानों में पाई जाने वाली बकरी) घास, पत्तियाँ आदि खाती हैं, अर्थात शाकाहारी होती हैं। दोनों के खुर और सींग होते हैं।